किसानों ने मांगी MSP की कानूनी गारंटी:समर्थन मूल्य नहीं मिलने से सालाना 7 लाख करोड़ के घाटे का दावा

किसानों ने मांगी MSP की कानूनी गारंटी:समर्थन मूल्य नहीं मिलने से सालाना 7 लाख करोड़ के घाटे का दावा

किसान अब सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य-MSP की कानूनी गारंटी को लेकर एकजुट होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ और एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा ने बुधवार को रायपुर में एक सम्मेलन किया। इसमें दावा किया गया कि MSP नहीं मिलने से देश भर में किसानों को हर साल सात लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। यह गारंटी दिए बिना केवल कर्ज माफी और सब्सिडी से किसानों और खेती की हालात नहीं सुधरेगी।

एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के अध्यक्ष और किसान नेता सरदार वी.एम. सिंह ने कहा, सभी कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर देश के अग्रणी किसान संगठनों ने दिल्ली में लगातार बैठकें की है। इस दौरान सर्वसम्मति से एक सूत्रीय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा बनाया है। अब हमनें देश भर में किसान संगठनों और किसानों के बीच संगोष्ठी व सम्मेलनों के जरिये व्यापक जन अभियान शुरू किया है ताकि लोगों को जागरुक कर सकें। मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक राजू शेट्‌टी ने कहा, देश के किसानों के कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य पर ना मिल पाने के कारण लगभग सात लाख करोड़ रुपए का हर साल घाटा होता है। खेती में इस लगातार घाटे को सहते-सहते किसान कर्जे में डूबकर दिवालिया हो रहे हैं। मजबूरी में आत्महत्या तक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *