भारत ने गुरुवार को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का रात में परीक्षण किया। एटमी ताकत वाली यह मिसाइल 5000 किलोमीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है। मिसाइल को कुछ नई तकनीकों से लैस किया गया था, अब वो पहले से हल्की हो गई है। यही वजह है कि मिसाइल का परीक्षण करना पड़ा।