शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (19 दिसंबर) को तेजी देखने को मिली। बाजार में लगातार 2 कारोबारी दिन की गिरावट के बाद यह तेजी आई है। सेंसेक्स 468 अंकों की तेजी के साथ 61,806 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 151 अंक बढ़कर 18,420 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं सिर्फ 6 शेयरों में गिरावट रही।