CGPSC की परीक्षाएं 12 फरवरी से:210 पदों के लिए मिले 1 लाख 40 हजार से ज्यादा आवेदन

CGPSC की परीक्षाएं 12 फरवरी से:210 पदों के लिए मिले 1 लाख 40 हजार से ज्यादा आवेदन

CGPSC स्टेट सर्विस एग्जाम 12 फरवरी से होने जा रहे हैं। 20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। देर रात तक CGPSC की वेबसाइट से प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किए हैं। 210 पदों के लिए इस तादाद में युवा परीक्षा देंगे। पूरी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हैं, इसके बाद भी CGPSC के क्रेज में कोई कमी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) के लिए 1.29 लाख फॉर्म मिले थे। इस बार ये तादाद बढ़ गई है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की तुलना में 15 गुना उम्मीदवारों का चयन होगा। यानी 210 पदों के अनुसार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे, इसे क्लियर करने वाले आगे इंटरव्यू के जाएंगे और उसके बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट सेलेक्ट होंगे।

इस बार 19 विभागों के प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती हो रही है। कुल 210 पद भरे जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 पोस्ट हैं। लेकिन डीएसपी के केवल 8 पद हैं। पिछली बार डीएसपी के 30 पोस्ट थे। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।

राज्य के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर (कोरिया), बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, सुरजपुर, मंुगेली, गरियाबंद समेत अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *