बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन को राहत:1.7 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज पर विपक्ष से सहमति बनी;

बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन को राहत:1.7 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज पर विपक्ष से सहमति बनी;

अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के बीच 1.7 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज पर सहमति बन गई है। इस फंड का इस्तेमाल सितंबर 2023 तक किया जा सकेगा। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के लिए इस राहत पैकेज की काफी अहमियत है। अगर इस पर सहमति नहीं बनती तो अमेरिका में इकोनॉमिक शटडाउन का खतरा था। शुक्रवार को इस बिल के पास होने की उम्मीद है। इस पैकेज में बाइडेन ने यूक्रेन और नाटो को मदद के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी फंड अरेंज किया है। इसके अलावा इंडस्ट्री, पीपुल वेलफेयर, डिफेंस और क्लाइमेट चेंज के लिए भी फंड अलॉट किया है।

बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने रिपब्लिकन को मनाने के लिए अपने सीनियर लीडर पैट्रिक लीहे को मोर्चे पर लगाया था। उन्होंने रिचर्ड शेल्बी और रोसा डीलुरो के सामने पूरा प्लान रखा।

बाद में इस पैकेज पर कई दिनों तक बातचीत चलती रही और आखिरकार मंगलवार को सहमित बन गई। रिपब्लिकन्स का फोकस सबसे ज्यादा डिफेंस पर रहता है। लिहाजा, इस सेक्टर को सबसे ज्यादा फंड अलॉट किया गया। अब पेंटागन और दूसरे डिफेंस सेक्टर में और तेजी से काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *