चीन से खतरा देख जापान ने दोगुना किया रक्षा बजट:

चीन से खतरा देख जापान ने दोगुना किया रक्षा बजट:

जापान ने अपनी सुरक्षा नीति को 9 साल बाद अपडेट किया है। चीन को उत्तर कोरिया से बड़ा खतरा मानते हुए जापानी कैबिनेट ने पिछले हफ्ते सैनिक खर्च को दोगुना कर दिया। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह जापान की सबसे बड़ी तैयारी है। इस तैयारी के साथ ही जापान ने अमेरिका के कई दशकों के नियंत्रण को खत्म कर दिया है।

रक्षा खर्च काे जीडीपी का 1% से बढ़ाकर 2% करने के बाद जापान नाटो देशों की कतार में आ जाएगा। नए सुरक्षा दस्तावेज के मुताबिक, जापान के रक्षा खर्च में अगले 5 साल में 315 अरब डॉलर (करीब 26 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हाेगी। 2027 तक कुल सालाना खर्च 80 अरब डॉलर (करीब 6.61 लाख करोड़ रुपए) हाे जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *