आफताब की नार्को रिपोर्ट तैयार:आरोपी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

आफताब की नार्को रिपोर्ट तैयार:आरोपी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट तैयार हो गई है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में श्रद्धा की हत्या से जुड़े कुछ और खुलासे हो सकते हैं। उधर, पुलिस को कोर्ट से आफताब का वॉयस सैंपल लेने की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस सोमवार यानी 26 दिसंबर को सीबीआई हेडक्वार्टर में आफताब का वॉयस सैंपल लेगी। कोर्ट ने आफताब की न्यायिक हिरासत भी 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FSL की टीम ने आफताब के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी को रिपोर्ट तैयार होने की जानकारी भेजी है। अधिकारियों को इस रिपोर्ट में कुछ नई रिकवरी मिलने की उम्मीद है। पुलिस आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट पहले ही कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *