अमेरिका में क्रिसमस से ठीक पहले बॉम्ब साइक्लोन ने दस्तक दे दी है। तूफान के खतरे को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इससे लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान शिकागो के आसपास के इलाके का तापमान -13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मिनेपोलिस और सेंट पॉल शहरों में 8 इंच से ज्यादा की मोटी बर्फ की चादर बिछ गई। तूफान का असर कनाडा में भी देखा जा रहा है।
