अमेरिका में करोड़ों लोगों ने क्रिसमस ईव (क्रिसमस के पहले की शाम) अंधेरे में और ठंड से कांपते हुई बिताई। बर्फीले तूफान, तेज बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ये अमेरिका के कई शहरों के लिए अब तक की सबसे ठंडी क्रिसमस ईव थी।
अमेरिका के मिशिगन में तापमान -17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लगभग 20 करोड़ लोग भयानक ठंड से जूझ रहे हैं। कई शहरों में बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। 20 लाख से ज्यादा लोगों के घर में बिजली नहीं है। आशंका है कि आज क्रिसमस के दिन भी बिजली गुल रहेगी।