दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिला हिरासत में:

दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिला हिरासत में:

बोधगया में एक चीनी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि यह महिला चीन की जासूस है और यहां दलाई लामा के बारे में जानकारी जुटा रही थी। बोधगया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मगध रेंज के IG एमआर नायक ने इसकी पुष्टि की है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा इस वक्त बोधगया में ही हैं।

पुलिस ने इसके पहले इस चीनी महिला का एक स्कैच जारी किया था। महिला का नाम सांग जियालोन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गया में रह रही एक चीनी महिला के बारे में जानकारी मिली थी। इस महिला के बारे में उन्हें दाे साल से इनपुट मिल रहे थे।

दलाई लामा के रुकने वाली जगह और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उनकी कड़ी जांच की जा रही है। सिर्फ उन लोगों को दलाई लामा के कार्यक्रम में जाने की इजाजत है, जिनके पास मंजूरी है।

गुरुवार सुबह पुलिस ने कहा था कि एक महिला का स्केच जारी किया गया है। लोगों से अपील में कहा गया कि इस महिला की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *