छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र:

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र:

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। 10 मिनट तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रही। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरु हुई। फिलहाल सदन में जल जीवन मिशन पर सवाल-जवाब चल रहा है।विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सावित्री मंडावी को विधायक पद की शपथ दिलाई इसके बाद प्रश्न उत्तर का कार्य शुरू हो रहा है। छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता पूर्व विधायक मंगलाराम उसेंडी के निधन पर दुख जताया गया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रदेश में तेजी के साथ में नित नए किस्म की घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर हम स्थगन लाएंगे। साथ ही किसानों की समस्याएं, धान बेचने में टोकन प्राप्त करने में किसानों को दिक्कत आ रही है, इसे लेकर भी हम स्थगन लाएंगे।प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर पूरे प्रशासन को ठप किया था। सरकार आज भी अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इस विषय को भी हम विधानसभा में स्थगन के माध्यम से लाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *