पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग;

पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग;

दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को अचानक लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने बुधवार दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और 2.25 बजे लौट आई।

बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप की दिक्कत थी। फ्लैप विमान का एक अहम हिस्सा होता है, इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है। अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है। फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *