गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को छोड़कर दिल्ली गई:बेंगलुरु में इंतजार करते रहे यात्री;

गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को छोड़कर दिल्ली गई:बेंगलुरु में इंतजार करते रहे यात्री;

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यह सभी लोग बस से प्लेन की तरफ आ रहे थे। जब एयरलाइन को अपनी गलती का पता चला तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इस मामले में DGCA ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है, जब यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-116 में सवार होना था। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बसें भेजी गई थीं। पहली दो बस आगे निकल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *