संकट के बीच CM धामी ने जोशीमठ में रात बिताई:आज भी कई बैठकें करेंगे

संकट के बीच CM धामी ने जोशीमठ में रात बिताई:आज भी कई बैठकें करेंगे

उत्तराखंड के जोशीमठ में 723 घरों में दरारें आ गई हैं। इसको लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। सीएम CM पुष्कर सिंह धामी बुधवार को प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। रात में सीएम जोशीमठ में ही रुके, आज भी वो भूस्खलन को लेकर अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। उधर, आज जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी की भी आशंका है। अगर बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

जोशीमठ में जिन 723 घरों में दरारें आई हैं, उनके रहवासियों को अभी डेढ़ लाख रुपए की मदद की जाएगी। 50 हजार रुपए शिफ्टिंग के लिए और मुआवजे के एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। फाइनल मुआवजा क्या होगा, ये बाद में तय किया जाएगा। एक हफ्ते में सर्वे पूरा होगा और उसके बाद ये मदद दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

बुधवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह तात्कालिक सहायता है अंतिम राहत राशि नहीं। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास ठीक तरह से हो ये हमारी प्राथमिकता है। हम चाहेंगे की सभी तक जल्द से जल्द अंतरिम राहत पहुंच जाए, उसके लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी इस संकट के समय हमारे साथ खड़े हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा सहायता भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *