नेपाल में विमान हादसा, अब तक 30 की मौत:पहाड़ी से टकराकर खाई में जा गिरा

नेपाल में विमान हादसा, अब तक 30 की मौत:पहाड़ी से टकराकर खाई में जा गिरा

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन ATR-72 में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 30 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं, नेपाल लाइव टुडे ने 15 मौतों का दावा किया है। हालांकि, एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आ रही हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयानक नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से जा टकराया और क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *