HDFC बैंक ने शनिवार को अपने Q3 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 18.5% बढ़कर 12,259 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले कि समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 10,342 करोड़ रुपए रहा था।31 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 25% बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपए हुई। 2021 की समान तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 18,443.5 करोड़ रुपए रही थी। वहीं बैंक का कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन टोटल एसेट्स पर 4.1% और इंटरेस्ट अर्निंग एसेट्स के बेस्ड पर 4.3% था।Q3 में HDFC बैंक का नेट रेवेन्यू 18.3% बढ़कर 31,487.7 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 26,627 करोड़ रुपए रहा था। तीसरी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग एक्सपेंसेस 26.5% बढ़कर 12,463.6 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में यह 9,851.1 करोड़ रुपए रहा था। Q3 में बैंक का कॉस्ट टू इनकम रेशियो 39.6% रहा है।