संविदा कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन

संविदा कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन

संविदा कर्मचारी दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय के सामने हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। मंगलवार को कर्मचारियों ने सरकार को जगाने के लिए अनूठा प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल के दूसरे दिन सरकार की चुप्पी से नाराज होकर कर्मचारियों ने सरकार पर व्यंग्य किया। जिले में प्रतीकात्मक रूप से सरकार को कुंभकरण के रूप में दर्शाया गया। जिसे कर्मचारी जगाने का प्रयास करते रहे। वहीं भैंस के आगे बीन बजाकर संविदा कर्मचारियों ने सरकार के रवैए पर सवाल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *