बंगाल की खाड़ी में फिर बना सिस्टम, आज बारिश के आसार;

बंगाल की खाड़ी में फिर बना सिस्टम, आज बारिश के आसार;

हवाओं का रूख बदलने से जिले में फिर ठंड बढ़ गई है। पहले उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार कम हुई और पश्चिम से हवाएं आने के कारण मौसम गर्म हो गया था। अब मंगलवार से पुन: बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं आ रही है। इससे मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री पहुंच गया है। जो कि एक दिन पहले अर्थात सोमवार को 14.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को मौसम विभाग ने जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया था। वह मंगलवार को लगभग 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री मिला है। इस प्रकार 24 घंटे में जिले में ठंड थोड़ा बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *