बंगाल के बोर्ड पेपर में PoK को बताया आजाद कश्मीर:

बंगाल के बोर्ड पेपर में PoK को बताया आजाद कश्मीर:

पश्चिम बंगाल में 10वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को आजाद कश्मीर बताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल बंगाल टीचर्स एसोसिएशन (ABTA) की तरफ से पब्लिश किए गए टेस्ट पेपर में POK की जगह आजाद कश्मीर लिखकर इस पर छात्रों को नोट लिखने को कहा गया।

एक हफ्ते पहले भी राज्य के बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने भी POK की जगह आजाद कश्मीर लिखकर छात्रों से से कुछ ऐसे ही सवाल किए थे। जिसे लेकर पहले से बवाल मचा हुआ है।इन सवालों पर विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि कश्मीर के जिस हिस्से को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले रखा है, उसे भारत पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) कहता है। इसी हिस्से को पाकिस्तान ने आजाद कश्मीर का नाम दिया हुआ है। भारत सरकार आजाद कश्मीर नाम को मान्यता नहीं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *