भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (25 जनवरी) को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 773 अंक गिरकर 60,205 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 226 अंकों की गिरावट के साथ 17,891 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट देखने मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में तेजी रही।अडाणी पोर्ट्स (6.13%), SBI (4.35%), इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, HDFC, सिप्ला, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा समेत निफ्टी-50 के 35 शेयरों में गिरावट रही। वहीं बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, ब्रिटानिया, मारुति और JSW स्टील समेत निफ्टी के 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली।