काठमांडू एयरपोर्ट पर 2 घंटे बाद फिर शुरू हुईं फ्लाइट्स:सिस्टम में थी गड़बड़ी

काठमांडू एयरपोर्ट पर 2 घंटे बाद फिर शुरू हुईं फ्लाइट्स:सिस्टम में थी गड़बड़ी

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सिस्टम में समस्या के चलते 2 घंटे तक रुकी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने अब तक गड़बड़ी की वजह साफ नहीं की है।15 जनवरी को पोखरा में हुए प्लेन क्रैश में विमान ने इसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकराया था, जिससे उसमें आग लग गई थी।इस विमान में 5 भारतीय यात्री भी सवार थे। घटनास्थल से 2 मछुआरों को जीवित बचाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *