अडाणी के FPO में निवेश करेगी अबु धाबी की फर्म:IHC ने 3,261 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की

अडाणी के FPO में निवेश करेगी अबु धाबी की फर्म:IHC ने 3,261 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की

अबु धाबी की फर्म आईएचसी ने सोमवार को अडाणी के 20 हजार करोड़ रुपए के एफपीओ में 3,261 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की है। आईएचसी अपनी सहायक कंपनी ग्रीन ट्रांसमिशन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के जरिए ये निवेश करेगी।

अडाणी ग्रुप में हमारी दिलचस्पी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मूल सिद्धांतों में हमारे विश्वास से प्रेरित है; आईएचसी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सैयद बसर शोएब ने कहा, “हम लंबी अवधि के नजरिए से विकास की मजबूत संभावना देखते हैं।”एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन सोमवार को एफपीओ को महज 3% सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को 4,55,06,791 शेयरों के कुल इश्यू साइज के मुकाबले 13,98,516 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। 31 जनवरी को बंद होने वाले इस ऑफर का प्राइस बैंड 3,112-3,276 रुपए प्रति शेयर है।अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि सोमवार को ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने रिकवरी दिखाई। ये 3.93% चढ़कर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *