पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ। 63 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 47 की हालत गंभीर है। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि करीब दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इमाम नूर-अल अमीन की भी मौत हो गई। पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।