रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल G20 की बैठक से पहले पीएम मोदी अमेरिका जा सकते हैं। इस मामले पर नजर रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि इस बार भारत G20 की मेजबानी कर रहा है। शिखर सम्मेलन सितंबर में होना है। इसमें बाइडेन समेत दुनियाभर के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके बाद मोदी घरेलू कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे। वे G20 के बाद साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार में लग जाएंगे। इसलिए अमेरिकी दौरा जून-जुलाई में रखने पर विचार किया जा रहा है।