मुख्यमंत्री ने ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी:

मुख्यमंत्री ने ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायगढ़ जिले के खरसिया में प्रदेश के पहले मोबाइल मिलेट (बाजरा) कैफे ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर रागी से बना केक भी काटा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मिलेट के उपभोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

सीएम ने इस मोबाइल कैफे का संचालन करने वाली महिला समूह को अपनी शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन रायगढ़ की पहल पर शुरू हुआ यह ‘मिलेट ऑन व्हील्स’ कैफे एक चलता-फिरता मिलेट कैफे होगा। जिसमें रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इसे अनुभव महिला समूह संचालित करेगा। इस मोबाइल मिलेट कैफे में रागी का चीला, डोसा, मिलेट्स पराठा, इडली, मिलेट्स मंचूरियन, पिज्जा, कोदो की बिरयानी और कुकीज जैसे पकवान चखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *