प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड दुर्ग में, तापमान 9.4 डिग्री

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड दुर्ग में, तापमान 9.4 डिग्री

इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड दुर्ग-भिलाई में पड़ रही है। इस समय ट्विनसिटी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है। जबकि यहां पेंड्रा रोड में 11 और अंबिकापुर में 9.8 डिग्री है जहां, ठंड सबसे ज्यादा असर दिखाती है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। जहां तक प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 13 डिग्री, माना में क्रमश: 30.6 और 11.8 डिग्री, बिलासपुर 33 और 12 डिग्री, पेंड्रा रोड 29.6 और 11 डिग्री, अंबिकापुर 26 और 9.8 डिग्री, जगदलपुर 31.7 और 11 डिग्री तथा राजनांदगांव का तापमान 31 और 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *