देश में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 की शुरुआत की गई है। इसमें देश भर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ मिलकर 150 पीको उपग्रह (सैटेलाइट) को रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि, दंतेवाड़ा देश का पहला ऐसा जिला है जहां के 75 स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन हाउस ऑफ कलाम की तरफ से स्पेस जोन इंडिया एवं मार्टिन ग्रुप के सहयोग से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। तेलंगाना की गवर्नर मिलसाई सुंदरराजन ने हाल ही में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया था।