पाकिस्तान का लोन अप्रूव किए बिना लौटी IMF की टीम:

पाकिस्तान का लोन अप्रूव किए बिना लौटी IMF की टीम:

आर्थिक तंगहाली से परेशान पाकिस्तान बेलआउट पैकेज को लेकर IMF के साथ कोई डील फाइनल नहीं कर पाया। बेलआउट पैकेज को लेकर दोनों के बीच 10 दिनों से जारी बातचीत बेनतीजा रही। जिसके चलते पाकिस्तान को मिलने वाला 57 हजार करोड़ रुपए का लोन बीच में ही अटक गया है।

इसके बावजूद अभी भी पाकिस्तान की फाइनेंस मिनिस्ट्री को पूरी उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे। हालांकि, IMF की टीम शुक्रवार यानी आज पाकिस्तान से वापस निकल रही है।

फाइनेंस सेक्रेटरी हामेद याकूब शेख ने कहा कि सारे मामलों को सुलझा लिया गया है। डील के पहले के सभी जरूरी मुद्दों पर सहमति बना ली गई है। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि ये कौन से मुद्दे थे जिन पर सहमति बनाई गई है।

वहीं, सोमवार सुबह पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार ने जानकारी दी है कि डील से पहले IMF ने हमें एक मेंमोरेंडम पकड़ाया है। इसे मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंशिल एंड इकोनॉमिक पोलिसीज कहा गया है। इसमें सारी शर्तें लिखी गई हैं। इन पर राजी होने के बाद ही पाकिस्तान को लोन मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *