उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण तापमान चढ़ा:

उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण तापमान चढ़ा:

फरवरी के पहले पखवाड़े में ही गर्मी तपने लगी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। उत्तर-प‌श्चिमी हवा की वजह से दिन और रात के तापमान में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। दिन में तेज धूप के साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरेगा। इससे गर्मी से राहत रहेगी।

प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है। शनिवार को तापमान में वृद्धि का अंतिम दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में जितनी वृद्धि होनी थी, वह हो चुकी है। रविवार-सोमवार से तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा।

पारा गिरने से गर्मी से राहत रहेगी। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह तापमान फरवरी में अधिकतम तापमान के सालाना उच्चतम स्तर के करीब है। पिछले एक दशक में फरवरी में सबसे ज्यादा तापमान 2016 में 37.1 डिग्री 21 फरवरी को रिकार्ड किया गया। दूसरा उच्चतम तापमान 2021 में 28 फरवरी को 36.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिलासपुर में भी पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह भी नार्मल से पांच ज्यादा है। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग और राजनांदगांव में भी दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *