छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि बीजेपी मेरी चिंता यदि करती है तो मैं उनको धन्यवाद ही दे सकता हूं। मगर मैं अपने परिवार को देखता हूं। मेरा अपना परिवार है। मैं बीजेपी की चिंता नहीं करता हूं। सिंहदेव रविवार रात को बालोद पहुंचे थे। यहीं वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की है।
सिंहदेव ने कहा कि मैं पहले भी सार्वजनिक रूप से कहा चुका हूं कि राज्यपाल गलत कर रही हैं कि आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहीं। वो उस बिल को लेकर बैठ गई हैं। ये सही है कि संविधान में ये प्रावधान नहीं है कि वो कब तक बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। अगर वो इस बिल से असहमत हैं तो वापस भेज दें,अगर सहमत हैं तो हस्ताक्षर दें। मगर इस तरह से देर करना ठीक नहीं है।