फरवरी में ही गर्मी आ गई:देश में कुछ जगह पारा 40 डिग्री तक पहुंचा

फरवरी में ही गर्मी आ गई:देश में कुछ जगह पारा 40 डिग्री तक पहुंचा

सूरज ने फरवरी में ही रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार मौसम ने अजीब करवट ली है। देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी के बाद बिना बसंत आए ही सीधे गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राजस्थान और गुजरात में दिख रही है। वहां लगभग सभी क्षेत्रों में पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है।

देश का औसत अधिकतम तापमान 15 मार्च जैसी स्थिति में पहुंच चुका है। शुक्रवार को गुजरात के भुज में लगातार दूसरे दिन देश का सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को भुज में 40.3 डिग्री दर्ज हुआ था, जो फरवरी में दर्ज देश का सबसे अधिक तापमान है। शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर तापमान सामान्य से 9 डिग्री तक ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *