वंदेभारत एक्सप्रेस पर सातवीं बार पथराव:नागपुर रेल मंडल के रेवराल स्टेशन के पास हुई घटना

वंदेभारत एक्सप्रेस पर सातवीं बार पथराव:नागपुर रेल मंडल के रेवराल स्टेशन के पास हुई घटना

छत्तीसगढ़ में करीब ढाई माह पहले शुरू हुई देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बार ट्रेन पर नागपुर के रेवराल स्टेशन के पास पथराव किया गया है। पत्थरबाजी की इस घटना में कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन पहुंची, तब शीशा तड़का हुआ मिला। ट्रेन के शुरू होने के बाद सातवीं बार पत्थरबाजी की गई है। राहत की बात है कि अब तक हुए पथराव में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है। लेकिन, लगातार हो रही इस तरह की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।

बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली हाईटेक ट्रेन वंदेभारत में पत्थरबाजी की घटना नहीं थम रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से पथराव कर दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर में ट्रेन नागपुर के रेवराल स्टेशन से गुजर रही थी। उसी समय ट्रेन में किसी ने पथराव कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *