राहुल और प्रियंका ने देखा 1700 साल पुराना मंदिर:महाधिवेशन से पहुंचे सिरपुर

राहुल और प्रियंका ने देखा 1700 साल पुराना मंदिर:महाधिवेशन से पहुंचे सिरपुर

महाधिवेशन के सेशन दोपहर तक अटेंड कर राहुल और प्रियंका गांधी आसपास घूमने निकल गए हैं। शाम करीब 4 बजे दोनों महासमुंद जिले के सिरपुर पहुंचे। सिरपुर का प्राचीन नाम श्रीपुर माना जाता है। सोमवंशी राजाओं की यह राजधानी थी। उस समय इस क्षेत्र को दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता था। राहुल और प्रियंका ने सिरपुर के प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर को देखा। यह मंदिर 17 सौ साल से समय की मार झेलने के बावजूद मजबूती से खड़ा है। इस समय उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे।भारत में लाल ईंटों के नागर शैली के इस अनोखे और पहले मंदिर को सोमवंशीय राजाओं ने सन 525 से सन 540 के बीच बनवाया था। राहुल-प्रियंका ने इस मंदिर को चारों ओर से देखा। इसकी मूर्तियों, मंदिर की दीवारों पर बनी कलाकृतियों को देखकर वे आश्चर्यचकित हो गए। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने उन्हें इस मंदिर के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण राजा हर्षगुप्त की मृत्यु के बाद उनकी याद में रानी वासटादेवी ने कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *