ब्रिटिश विदेश मंत्री ने BBC टैक्स का मुद्दा उठाया:जयशंकर बोले- भारत में काम करने वाली संस्था को कानून का पालन करना होगा

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने BBC टैक्स का मुद्दा उठाया:जयशंकर बोले- भारत में काम करने वाली संस्था को कानून का पालन करना होगा

G20 देशों के विदेश मंत्रियों की आज और कल दिल्ली में अहम मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग से पहले बुधवार को ब्रिटेन के फॉरेन सेक्रेटरी जेम्स क्लेवरली ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। क्लेवरली ने इस दौरान 14 फरवरी को BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग के सर्वे का मुद्दा उठाया।

क्लेवरली ने साथ ही कहा कि BBC एक स्वतंत्र संगठन है और सरकार भी अलग है। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री नहीं देखी है, लेकिन UK और भारत की प्रतिक्रियाएं देखी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया- जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से कहा है कि जो भी कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, उन्हें देश के कायदे-कानून का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *