ED के दफ्तर में अंदर विधायक बाहर कांग्रेस का लंगर:देवेंद्र यादव ने बताया अंदर क्या हुआ

ED के दफ्तर में अंदर विधायक बाहर कांग्रेस का लंगर:देवेंद्र यादव ने बताया अंदर क्या हुआ

राजधानी में एक ओर, ईडी का कार्रवाई जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ED दफ्तर के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करने लगी है। गुरुवार को ED दफ्तर में विधायक देवेंद्र यादव देखे गए। कर्मकार मंडल के अध्यक्ष कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल को भी बुलाया था।। इधर ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का लंगर और धरना प्रदर्शन चलता रहा, और ED के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

विधायक देवेंद्र यादव ने  कहा- मैं खुद ED के दफ्तर गया था। मुझे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया था। दरअसल मेरा फोन जब्त करके रखा हुआ है। मैंने डेटा (फोन में मौजूद नंबर्स) मांगा था। बिना नंबरों के मैं अपने कई परिचितों से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं। ED के अफसरों ने मुझसे कहा कि इसमें समय लगेगा, मुझे डेटा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विधायक देवेंद्र यादव को 7 मार्च को ED दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है, देवेंद्र यादव ने कहा कि 7 मार्च को मैं जाऊंगा, पूछताछ में पूरा सहयोग करूंगा मैं किसी से नहीं डरता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *