दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। इससे पहले उन्होंने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन SC ने उनकी याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा था। बता दें कि सिसोदिया की सीबीआई हिरासत 4 मार्च (शनिवार) को खत्म हो रही है। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें 4 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार सुबह फौरन सुनवाई के लिए याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।