मुख्यमंत्री का BJP पर बड़ा आरोप:भूपेश बघेल बोले- चोरी करके बना रही सरकार

मुख्यमंत्री का BJP पर बड़ा आरोप:भूपेश बघेल बोले- चोरी करके बना रही सरकार

बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते चोरी करके सरकार बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भाजपा है। अभी नार्थ ईस्ट में किस प्रकार से हुआ है, उसे जनता देख रही है। कांग्रेस आगे बढ़ रही है और भाजपा सिमट रही है।

रविवार को बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर अपने शेर को दुहराते हुए कहा कि जिस तरह से आरक्षण के मामले में भाजपा छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। विधानसभा में वो आरक्षण का समर्थन करते हैं। लेकिन, एकात्म परिसर से पर्ची जाती है वहां, राजभवन चुप हो जाता है। पहले राज्यपाल कहती थीं कि एक घंटे के भीतर हस्ताक्षर करने की बात कहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *