कीनिया में चीन के ट्रेडर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। यहां के हजारों स्थानीय कारोबारी बैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और इन्होंने चाइनीज मस्ट गो (चीन के लोगो कीनिया छोड़ो) के नारे लगाए।
ट्रेडर्स का आरोप है कि चीन के कारोबारी और कंपनियां लोकल ट्रेडर्स को खत्म करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं। चीनी ट्रेडर्स अपना सामान 45% तक सस्ता बेच रहे हैं। इसकी वजह से लोकल ट्रेडर्स को बहुत घाटा हो रहा है। कुछ ट्रेडर्स ने कहा कि चीन के कारोबारी प्लानिंग के तहत ऐसा कर रहे हैं ताकि लोकल ट्रेडर्स को मार्केट से बाहर किया जा सके।