आज यानी बुधवार (8 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 124 अंक बढ़कर 60,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 43 अंक चढ़ा। ये 17,754 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही।अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में आज भी तेजी रही। फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.83% चढ़ा। पोर्ट्स भी 3.06% चढ़ा है। पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस और विल्मर करीब 5% चढ़े। ग्रुप के सीमेंट स्टॉक एसीसी और अंबुजा में 1% से ज्यादा की तेजी रही। मीडिया स्टॉक एनडीटीवी भी 4.81% मजबूत हुआ।