एक्टर सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा कुछ देर में:डेडबॉडी मुंबई लाई गई

एक्टर सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा कुछ देर में:डेडबॉडी मुंबई लाई गई

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

कुछ देर पहले उनकी पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर लाई गई है। अंतिम यात्रा कुछ देर में निकलेगी। वर्सोवा के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। दिल्ली में फैमिली फंक्शन में शामिल होने के बाद रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया था, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, राज बब्बर, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, ईला अरूण सहित कई सेलेब्स सतीश कौशिक के घर पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *