शिंदे सरकार का पहला बजट फडणवीस ने पेश किया:

शिंदे सरकार का पहला बजट फडणवीस ने पेश किया:

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में बजट 2023-2024 पेश किया। यह बजट वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से पेश किया गया। इस दौरान फडणवीस ने गोवंश आयोग की स्थापना करने की घोषणा की। इसके तहत अधिक से अधिक देशी गोवंश पैदा करने के लिए रिसर्च की जाएगी। अहमदनगर में एक नया वेटरनरी मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा।

केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही अब राज्य में किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य में किसान अब सिर्फ एक रुपए में पीएम फसल बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *