ब्रह्मोस एयरोस्पेस से ₹20 लाख करोड़ की डील करेगी नेवी:200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक मिसाइल खरीदी जाएंगी

ब्रह्मोस एयरोस्पेस से ₹20 लाख करोड़ की डील करेगी नेवी:200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक मिसाइल खरीदी जाएंगी

भारतीय नौसेना जल्द ही ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ 20 लाख करोड़ रुपए की डील साइन करने वाली है। नेवी इस कंपनी से 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल खरीदने वाली है। अधिकतर स्वदेशी कंटेंट वाली ये मिसाइल भारतीय नौसेना के सभी फ्रंटलाइन वॉरशिप्स पर तैनात की जाएंगी।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस की साझेदारी वाली कंपनी है। इस कंपनी ने हाल ही में मिसाइल की टेस्ट फायरिंग की थी। इस मिसाइल पर स्वेदशी सीकर भी तैनात किया जाएगा। मिसाइल सीकर वह सिस्टम होता है जो मिसाइल‌ को सही ट्रैजेक्टरी पर गाइड करता है, ताकि मिसाइल सही निशाने पर लगे।एक सीनियर डिफेंस ऑफिशियल्स के मुताबिक, 200 से ज्यादा ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का नेवी का यह प्रपोजल फिलहाल शुरुआती स्टेज पर है और इसके जल्द ही डिफेंस मिनिस्ट्री से क्लियर होने की उम्मीद है। कुछ साल पहले इस कंपनी ने अपनी मिसाइल की स्ट्राइक रेंज को 290 किमी से बढ़ाकर 400 किमी कर दिया था, जिसके बाद इस मिसाइल सिस्टम में बहुत तेजी से विकास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *