SVB के बाद अमेरिका का सिग्नेचर बैंक भी बंद:

SVB के बाद अमेरिका का सिग्नेचर बैंक भी बंद:

सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के बाद अब सिग्नेचर बैंक को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। सिग्नेचर बैंक के पास क्रिप्टोकरेंसी का स्टॉक था। इसके जोखिम को देखते हुए बैंक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को इस बैंक के शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली थी।

सिग्नेचर बैंक न्यूयॉर्क का एक रीजनल बैंक है। न्यूयॉर्क स्टेट के फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट के अनुसार, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने सिग्नेचर को अपने कंट्रोल में ले लिया, जिसके पास पिछले साल के अंत में 110.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी।

यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य बैंक नियामकों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, ‘सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक के किसी भी नुकसान का बोझ टैक्सपेयर्स को नहीं उठाना पड़ेगा।’SVL क्राइसिस का असर अन्य बैंकों पर न पड़े, इसके लिए फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कार्पोरेशन और फेडरल रिजर्व एक फंड तैयार करने का प्लान बना रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने सोमवार यानी 13 मार्च को इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है। इसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स इस क्राइसिस से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *