भाजपा बोली- प्रदेश में अघोषित आपातकाल:भाजपा नेताओं पर एफआईआर व जिलाबदर पर विपक्ष का हंगामा

भाजपा बोली- प्रदेश में अघोषित आपातकाल:भाजपा नेताओं पर एफआईआर व जिलाबदर पर विपक्ष का हंगामा

विधानसभा में भाजपा नेताओं पर एफआईआर औैर जिलाबदर को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। भाजपा विधायकों ने इसे अघोषित आपातकाल की स्थिति बताया तो वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पुलिस ने तथ्यों के आधार पर सही कार्रवाई की है। शून्यकाल में भाजपा विधायकों ने कवर्धा सांसद संतोष पांडेय, भाजपा महामंत्री विजय शर्मा के खिलाफ एफआईआर किए जाने औैर कैलाश चंद्रवंशी औैर सौरभ सिंह नाम के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई के मामले में स्थगन प्रस्ताव दिया था। विपक्ष के आरोपों के बीच जब मंत्री अकबर ने कार्यवाही को उचित ठहराया तो भाजपा विधायक आक्रोशित हो गए औैर पक्ष औैर विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई तीन बार रोकनी पड़ी।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले आंदोलन पर जिला बदर की कार्यवाही होना गलत है। कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर जिला बदर किया जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है। हमारे 15 साल में एक भी राजनीतिक कार्यकर्ता पर जिला बदर की कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले में कवर्धा विधायक औैर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पुलिस कार्रवाई एकदम सही है। जिनका आप जिक्र कर रहे हैं, उन पर अपराध दर्ज हैं। कोई व्यवस्था बिगाड़े और पुलिस से धक्कामुक्की करे तो केस तो दर्ज होगा ही। इसके वीडियो उपलब्ध हैं। जब कार्यवाही हो रही है तो क्या ऐसे लोगों को यहां संरक्षण देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *