सेंसेक्स 337 अंक गिरकर 57,900 पर बंद;

सेंसेक्स 337 अंक गिरकर 57,900 पर बंद;

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को (14 मार्च) को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 337 अंक गिरकर 57,900 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 111 अंक गिरा है, यह 17,043 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों गिरावट में और सिर्फ 7 में तेजी रही।आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.70% टूटा। अडाणी पोर्ट्स में 4.07% की गिरावट रही। अडाणी विल्मर, पावर, टोटल गैस और NDTV के शेयरों में करीब 5-5% की गिरावट देखने को मिली। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी 0.67%, अंबुजा सीमेंट 3.91% और ACC 1.58% टूटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *