के कविता को ED ने अब 20 मार्च को बुलाया:नया समन जारी

के कविता को ED ने अब 20 मार्च को बुलाया:नया समन जारी

ED ने तेलंगाना CM की बेटी के कविता को गुरुवार को नया समन जारी कर 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके पहले कविता आज ED के सामने पेश नहीं हुईं। उन्होंने एजेंसी के पास अपने वकील के हाथों डॉक्यूमेंट्स भेज दिए। ED ने उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था।

के कविता ने कल सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी कि नियमों के तहत ED एक महिला को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में नहीं बुला सकती है। ED को पूछताछ करने के लिए उनके घर आना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 24 मार्च को सुनवाई करेगा, लेकिन कोर्ट ने कविता को कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *