भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (16 मार्च) को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 57,635 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 13 अंक चढ़ा है, यह 16,985 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बढ़त और 13 में गिरावट रही।अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 6 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.05% चढ़ा है। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 5.00% की तेजी रही। हालांकि, अडाणी विल्मर, पावर, टोटल गैस और NDTV के शेयर गिरावट में रही।