सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 57,628 पर बंद

सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 57,628 पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (20 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 57,628 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 111 अंक गिरा है, यह 16,988 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 5 में तेजी रही।अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 9 में गिरावट देखने को मिली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.44% गिरा है। अडाणी पावर और टोटल गैस में आज 5-5% की गिरावट रही। अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज +3.59% चढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *