प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड से संबंधित स्थिति और उसकी तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल रहे।
भारत में मंगलवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। 662 मरीज ठीक हुए। वहीं, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। उधर देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 220.65 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।
देश में कोरोना का पहला केस 28 फरवरी 2020 को मिला था। तब से अब तक देश में 4.46 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है।