ममता की ओडिशा यात्रा, जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी:

ममता की ओडिशा यात्रा, जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी:

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर थर्ड फ्रंट के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी जोर-शोर से जुट गई हैं। तीन दिन पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने ओडिशा का रुख किया है। ममता बुधवार को जगन्नाथ पुरी जाएंगी। वे वहां बंगाल से जगन्नाथ पुरी आने वालों के लिए गेस्ट हाउस बनाने के लिए जमीन देखेंगी। 23 मार्च को वे CM नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी।

ममता के ओडिशा दौरे को लोकसभा 2024 के चुनाव के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस से दूरी बनाने का फैसला किया है। अभी इसमे सिर्फ सपा और TMC ही साथ आए हैं। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन में बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *